विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar News : रेलवे टेक्नीशियन नेहा कुमारी की आत्महत्या से शिवहर में शोक, शादी से थी नाराज

By Neeraj Kumar Edited By: Dharmendra Singh
Published: Fri, 06 Mar 2026 11:15 PM (GMT+05:30)

Sheohar News : रेलवे टेक्नीशियन नेहा कुमारी, जो मूल रूप से शिवहर के बेलहिया की थीं, ने उत्तर प्रदेश के ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. रेलवे टेक्नीशियन नेहा कुमारी ने उत्तर प्रदेश में की आत्महत्या।

  2. शिवहर के बेलहिया निवासी नेहा अपनी शादी से नाराज थी।

  3. मुजफ्फरपुर में रहता था परिवार, गांव में चर्चा का विषय।

संवाद सहयोगी,तरियानी (शिवहर) । उत्तर प्रदेश के गोविंद नगर गांव में शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के बेलहिया निवासी राम नरेश साह की पुत्री सह रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर तैनात नेहा कुमारी की आत्महत्या की खबर गांव में चर्चा का केंद्र बन गई है ।

ग्रामीण घटना को लेकर लगातार चर्चा कर रहे है। ग्रामीण राम नरेश साह ने बताया कि दुखा साह के पुत्र राम नरेश साह दशकों पूर्व मुजफ्फरपुर में शिफ्ट कर गए । मुजफ्फरपुर के गुदरी बाजार इलाके में व्यवसाय करने लगे।

उनके दो पुत्र व एक पुत्री सहित तीनों बच्चों का जन्म व शिक्षा भी मुजफ्फरपुर में ही हुई। नेहा सबसे बड़ी थी। दो-चार साल पर वह गांव आते रहते है।

बताया कि घटना के बाद आसपास के लोग मर्माहत है। बताया कि हाल ही में नेहा मुजफ्फरपुर आई थी। मुजफ्फरपुर में ही उसका फलदान हुआ था। हालांकि वह इस शादी से नाराज चल रही थी। संभवत: उसकी मर्जी के बगैर शादी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।

पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह पप्पू ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही बताया कि यह पूरा परिवार मुजफ्फरपुर में रहता है । घटना की जानकारी मिली है।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के गोविंदनगर में रह रही नेहा कुमारी ने अपने माता-पिता के नाम डायरी में सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली।

वह मूल रूप से शिवहर जिले की तरियानी थाना क्षेत्र की बेलहिया की रहने वाली थी। हालांकि उसका पूरा परिवार मुजफ्फरपुर में रहता हैं।