Move to Jagran APP

किसानों को दी गई रबी फसल की जानकारी

तरियानी प्रखंड के हिरौता दुम्मा पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को मुखिया रंजीत कुमार की अध्यक्षता में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 12:13 AM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 12:13 AM (IST)
किसानों को दी गई रबी फसल की जानकारी
किसानों को दी गई रबी फसल की जानकारी

शिवहर। तरियानी प्रखंड के हिरौता दुम्मा पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को मुखिया रंजीत कुमार की अध्यक्षता में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के प्रायोजक पायोनीयर सीड्स कंपनी के प्रतिनिधियों ने किसानों को रबी की खेती के लिए उन्नत किस्म के बीज का उपयोग की जानकारी दी। मुखिया श्री कुमार ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। यहां की अर्थ व्यवस्था किसान उत्पादित फसलों पर भी निर्भर है। बेहतर उत्पादन के लिए उन्नत किस्म के बीज एवं वैज्ञानिक ढंग से आधुनिक खेती करने की जरूरत है। कंपनी के एमडीआर संजीव कुमार भारती के किसानों को बताया गया कि आवश्यक ¨सचाई, पौधा संरक्षण, कीट नियंत्रण, रोग नियंत्रण के सरल तरीकों जानकारी दी। वहीं बीजों के प्रभेद, उत्पादन एवं भंडारण की भी जानकारी साझा की। इस दौरान बेहतर फसल उत्पादन करनेवाले किसान सुनील कुमार साह को सम्मानित किया गया। मौके पर नंदू साह, जयनारायण साह, सरोज साह, विनोद साह, हरिनारायण साह, विष्णु साह, नागेश्वर साह, मुशहर साह, नंदकिशोर साह, राजकुमार साह, श्रीभगवान साह, नवीन कुमार, रौशन कुमार, शिवनाथ कुमार एवं नथुनी साह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.