जनसंपर्क में जुटी पूर्व सांसद लवली आनंद
पूर्व सांसद लवली आनंद का जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है।
शिवहर। पूर्व सांसद लवली आनंद का जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में दूसरे दिन शिवहर प्रखंड के सुगिया, परदेशिया, लालगढ, योगिया लालगढ़ में कई कार्यक्रमों में शामिल हुई। वहीं क्षेत्रवासियो़ की समस्याओं से अवगत हुई। पिपराही प्रखंड के रतनपुर, ¨सगाही, तरियानी प्रखंड के छतौनी आदि गांवों का भ्रमण किया। वहीं शिवहर की चिर परिचित मांगों रेल परिचालन एवं अदौरी -खोरीपाकड़ बागमती पुल को पूरा करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दुहराई। मौके पर सुजय कुमार ¨सह, रामनरेश ¨सह, आनंदकिशोर ¨सह, रामनंदन तिवारी, भोला ¨सह, ध्रुव राय, महंत शंभूशरण दास ,पप्पू ¨सह रतनपुर ,अजय कुमार राम ,गणेश ¨सह ,निरंजन ¨सह ,यादोलाल पासवान ,रामश्रेष्ठ चौधरी ,उपेन्द्र मांझी ,मनीषा कुमारी ,फ्रेंड्स ऑफ आनंद के अध्यक्ष संजीव कुमार ¨सह पप्पू ,नवनीत ¨सह सहित अन्य लोग शामिल थे।