वैदिक यज्ञ के लिए निकाली गई प्रभात फेरी
चमनपुर - गढ़वा पथ स्थित वैदिक आर्य गुरुकुल सरसौला खुर्द में तीन दिवसीय वैदिक कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को किया गया।
शिवहर। चमनपुर - गढ़वा पथ स्थित वैदिक आर्य गुरुकुल सरसौला खुर्द में तीन दिवसीय वैदिक कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। सर्वप्रथम गुरुकुल के बच्चों ने अपने परिधान में हाथों में झंडा लिए प्रभात फेरी की। तत्पश्चात आर्य समाज के जिला प्रमुख आचार्य राजन भास्कर द्वारा गुरुकुल परिसर में ध्वजारोहण किया गया। वहीं वेद एवं वैदिक यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डाला। बताया गया कि इन तीन दिनों में वेदज्ञाताओं द्वारा वैदिक सत्संग, प्रवचन किया जायेगा। वहीं गुरुकुल के ब्रह्मचारियों सहित अन्य का यज्ञोपवीत संस्कार किया जाएगा। वहीं गुरुवार को 33 कुंडीय हवन यज्ञ के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। आज के प्रभात फेरी कार्यक्रम में गुरुकुल के शिष्यों सहित के साथ-साथ विहिप के जिला सेवा प्रमुख संदीप कुमार, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक राहुल गुप्ता, संतु कुमार, रमेश, दीपांकर कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।