बंद को लेकर पुलिस थी चौकस
कांग्रेस सहित तमाम विपक्ष का सम्मिलित भारत बंद सोमवार को शांतिपूर्ण रहा।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 10:24 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 10:24 PM (IST)
शिवहर। कांग्रेस सहित तमाम विपक्ष का सम्मिलित भारत बंद सोमवार को शांतिपूर्ण रहा। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई। बंद को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने व्यापक बंदोबस्त किए थे। हर चौक चौराहों पर सशस्त्र पुलिस की टुकड़ियां मजिस्ट्रेट के साथ तैनात थी। वहीं गश्ती वाहनों को सतत गतिशील रखा गया था। जिसकी मॉनीट¨रग स्वयं एसपी संतोष कुमार कर रहे थे। वहीं इस बंदी को लेकर डीएम अरशद अजीज भी धजरें जमाए थे। पल पल की अपडेट्स दोनों आलाधिकारियों में साझा हो रहा था। जबकि अन्य अधिकारी भी सुरक्षा को लेकर सजग दिखे। नतीजा रहा कि सोमवार का बंद शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें