पीएम के अभिभाषण का हुआ सीधा प्रसारण
कृषि विज्ञान केंद्र शिवहर में प्रधानमंत्री द्वारा उन्नत खेती एवं देश के किसानों की खुशहाली की खातिर संपूर्ण भारतीय किसानों का आह्वान किया।
शिवहर। कृषि विज्ञान केंद्र शिवहर में प्रधानमंत्री द्वारा उन्नत खेती एवं देश के किसानों की खुशहाली की खातिर संपूर्ण भारतीय किसानों का आह्वान किया। जिसका सीधा प्रसारण शनिवार को किया गया। किसानों की फसल दुगुनी करने के मंत्र देने के लिए टीवी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन ¨सह सहित अन्य प्रदेशों के मंत्रियों का भी संबोधन हुआ, जिसे लोगों ने बड़ी बारीकी से सुना। किसानों को जैविक खेती करने के लिए जोर दिया गया, ताकि भविष्य में किसान दुगुनी फसल प्राप्त कर सकें। किसानों की आय बढाने की प्रतिबद्धता जताई एवं अलग अलग राज्यों के कई किसानो को अव्वल फसल के लिए लाखों का चेक देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी विष्णुदेव रंजन, कृषि वैज्ञानिक डॉ राजेन्द्र प्रसाद,.इंजीनियर मनोज कुमार, सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार राजू महामंत्री रामकृपाल शर्मा अनिल ¨सह, जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर चौधरी, विधान सभा विस्तारक महेश प्रसाद मंडल अध्यक्ष डॉ. रामबहादुर प्रसाद गुप्ता, धर्मेन्द्र पांडेय, पंचायती राज जिलाध्यक्ष जितेन्द्र रजक सहित बड़ी संख्या में अन्य मौजूद थे।