लोगों ने सुनी पीएम के मन की बात
पिपराही में भाजपा पिपराही मंडल के विभिन्न बूथों पर पीएम के मन की बात का प्रसारण रेडियो एवं टीवी के माध्यम से किया गया।
शिवहर। पिपराही में भाजपा पिपराही मंडल के विभिन्न बूथों पर पीएम के मन की बात का प्रसारण रेडियो एवं टीवी के माध्यम से किया गया। वहीं मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान अंबा दक्षिणी शक्ति केंद्र पर शक्ति केंद्र सह प्रभारी हिरालाल साह, बसहिया शेख में मंडल महामंत्री विक्रम कुमार, अंबा उत्तरी में पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, कुअमा में पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार एवं शक्ति केंद्र प्रमुख विजय ¨सह, परसौनी बैज में बूथ अध्यक्ष श्रीराम पासवान एवं मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र पांडेय, बूथ संख्या 128 पर बूथ अध्यक्ष प्रवीण कुमार वर्मा, बूथ प्रभारी भैरव पंडित एवं बीएरए 2 राजेश कुमार के नेतृत्व में जनमानस को पीएम के मन की बात सुनाई गई।