Move to Jagran APP

दूसरे दिन हुई देवी के ब्रह्मचारिणी रुप की पूजा

तरियानी में नवरात्र के दूसरे दिन गुरूवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शक्ति की भक्ति परवान पर है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Oct 2018 12:13 AM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 12:13 AM (IST)
दूसरे दिन हुई देवी के ब्रह्मचारिणी रुप की पूजा
दूसरे दिन हुई देवी के ब्रह्मचारिणी रुप की पूजा

शिवहर। तरियानी में नवरात्र के दूसरे दिन गुरूवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शक्ति की भक्ति परवान पर है। दशहरा के दूसरे दिन देवी के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना बड़ी निष्ठा से की गई। इस दौरान पूजा पंडालों, मंदिरों एवं घरों में माता की आराधना के पश्चात श्रद्धालुओं ने धन- धान्य, सुख-समृद्धि एवं आत्मिक शांति के लिए मन्नतें मांगी। दर्शन पूजन के लिए मंदिरों में दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। इधर प्रखंड मुख्यालय के अतिरिक्त माधोपुर छाता, सुमहुती, नरवारा, राजाडीह, अठकोनी, हिरौता दुम्मा, तरियानी छपरा आदि जगहों पर आयोजित दुर्गा पूजनोत्सव की धूम बढने लगी है। समितियों ने आकर्षक पंडालों को अब अंतिम रुप देना प्रारंभ कर दिया है। वहीं श्रद्धालुओं में भक्तिभाव एवं आस्था के प्रति समर्पण भाव देखा जा रहा है। खासकर महिलाओं की शक्ति की उपासना में अधिक तल्लीन देखा जा रहा है। देवी उपासकों का मानना है कि देवी ब्रह्मचारिणी ब्रह्मलोक की संचालिका हैं। जन्म, पालन और संहार में ब्रह्म तत्व का अंश होता है। देवी ब्रह्मचारिणी ब्रह्माजी की आद्यशक्ति हैं जिन्हें सर्जक भी कहा जाता है। जिन्हें प्रसन्न करने के लिए ध्यान एवं साधना आवश्यक है। लिहाजा दूसरे दिन लोगों ने उपवास रखकर देवी शक्ति के दूसरे स्वरूप की पूजा की। कई मंदिरों एवं पूजा पंडालों में शाम को भजन-कीर्तन का भी आयोजन प्रारंभ कर दिया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.