चौथे दिन भी अतिक्रमणकारियों में मचा रहा हड़कंप
रविवार को शहर में तीन दिनों तक चले नगर पंचायत के अतिक्रमण के खिलाफ अभियान स्वत: असर देखा गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 12:49 AM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 12:49 AM (IST)
शिवहर। रविवार को शहर में तीन दिनों तक चले नगर पंचायत के अतिक्रमण के खिलाफ अभियान स्वत: असर देखा गया। जिसके कारण आज भी शहर में अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मची रही। लोग खुद से आज अपने किये गए अतिक्रमण को हटा रहे थे। इस सम्बन्ध में दंडाधिकारी युगेश दास और नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विजय पांडेय ने कहा रसूख वाले अतिक्रमणकारी को भी नहीं बख्शा जाएगा। शहर और नगर पंचायत के किसी इलाके में अगर अतिक्रमण है तो हर हाल में हटाया जाएगा। साफ-सफाई रखने को लेकर नगर पंचायत प्रशासन गंभीर है। नगर पंचायत अध्यक्ष अंशुमान नंदन ¨सह एवं कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. रंणधीर लाल आज भी हर स्थिति पर नजर जमाए रखे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें