मक्का फसल में नही लगे हैं दाना : भाकपा
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की आपातकालीन बैठक आज पार्टी कार्यालय में कामरेड शत्रुघन सहनी की अध्यक्षता में हुई।
शिवहर। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की आपातकालीन बैठक आज पार्टी कार्यालय में कामरेड शत्रुघन सहनी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान राजाडिह के किसान नारद राय के निधन पर कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए बताया कि नारद राय ने डेढ़ एकड़ में मक्का की फसल को लगाया था। जिसका निरीक्षण पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया। जिससे पता चला कि उसके मक्का फसल में दाना नही लगा था। जिस खेत में मक्का उसने लगाया था, वह जमीन 40 मन के कट्ठा पर लीज लिया था एवं बैंक से लोन लेकर खेती की थी।वह किसान फसल की बर्बादी को बर्दाश्त नही कर सका। कहा सरकार से मांग करते हैं कि मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये मुआवजा देने के साथ बीज कंपनी व दुकानदार पर सरकार प्राथमिकी दर्ज कराए। अगर मामले को गंभीरता से नही लिया गया तो हम आंदोलन को बाध्य होंगे। मौके पर कामरेड मो. अनीश, लालदेव सहनी, मो. तासीर, सत्यनारायण ठाकुर, लक्ष्मी देवी, पुकार सहनी, मुसाफिर सहनी, द्वारिका राम आदि मौजूद थे।