महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,भक्तिमय बना वातावरण
पुरनहिया प्रखंड क्षेत्र के चिरैया गांव स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में प्रारंभ श्रीविष्णु महायज्ञ सह श्री सीताराम नाम जप यज्ञ के दूसरे दिन यज्ञ स्थल पर श्रद्धा़लुओं की भारी भीड़ रही।
शिवहर। पुरनहिया प्रखंड क्षेत्र के चिरैया गांव स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में प्रारंभ श्रीविष्णु महायज्ञ सह श्री सीताराम नाम जप यज्ञ के दूसरे दिन यज्ञ स्थल पर श्रद्धा़लुओं की भारी भीड़ रही। जहां एक ओर यज्ञाचार्य आस्तिक मिश्रा के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नियमित हवन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। वहीं कीर्तन मंडलियों द्वारा अखंड सीताराम नाम जाप एवं कीर्तन से माहौल और भी भक्तिभाव से परिपूर्ण हो गया है। यज्ञ पंडाल में श्रीसीताराम, श्रीगणेश, बजरंगबली सहित विभिन्न देवी देवताओं की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां नियमित पूजा- आरती हो रही है। बड़ी संख्या में पुरुष, महिला एवं बच्चे श्रद्धालु शामिल थे। वहीं यज्ञ मंडप की श्रद्धालुओं ने परिक्रमा किया। यह क्रम दिन रात लगातार बना हुआ है। बताया गया कि उक्त यज्ञ जिसकी पूर्णाहुति आगामी 14 अप्रैल को होगी। इसके संकल्पकर्ता सीतामढ़ी नगर के पूर्व वार्ड पार्षद सोहन प्रसाद सिंह हैं। वहीं यज्ञ में समस्त ग्रामवासियों का सक्रिय सहयोग मिल रहा है। वहीं संचालन की व्यवस्था संजय कुमार सिंह ने संभाल रखी है। यज्ञ स्थल पर पैक्स अध्यक्ष नवलकिशोर सिंह, योगेन्द्र प्रसाद सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक रामकुमार सिंह, प्रेमचंद्र झा, आनंद सिंह, अविनाश सिंह एवं प्रमोद सिंह को विशेष रूप से सक्रिय है। जबकि