बखार चंडिहा में आमसभा के साथ विशेष भू सर्वे कार्य शुरु
भूमि सर्वेक्षण कार्य को लेकर बखार चंडिहा पंचायत के राजस्व ग्राम बखार चंडिहा मध्य विद्यालय परिसर में आम सभा का आयोजन किया गया।
शिवहर। भूमि सर्वेक्षण कार्य को लेकर बखार चंडिहा पंचायत के राजस्व ग्राम बखार चंडिहा मध्य विद्यालय परिसर में आम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी राकेश पांडेय ने लोगों को भू-सर्वेक्षण की जानकारी दी। आमसभा की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि रामानंद झा ने की । मौके पर सरपंच प्रतिनिधि उपेंद्र पटेल ,अवधेश साह ,पैक्स अध्यक्ष नवल किशोर सिंह समेत बडी़ संख्या में लोग मौजूद थे।
विशेष भू सर्वे को आमसभा का आयोजन
डुमरी कटसरी, संस : भूमि सर्वेक्षण को लेकर पंचायत के राजस्व ग्राम भोरहा कन्या मध्य विद्यालय परिसर में आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी दानिश अंसारी ने लोगों को भू सर्वे की जानकारी दी। अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि मुमताज अंसारी ने की।