साइकिल से फैक्ट्री मालिक तक का सफर: शिवहर की लखपति जीविका दीदी इंदू देवी की प्रेरणादायक कहानी
Women Empowerment Bihar Jivika Scheme: शिवहर की इंदू देवी ने जीविका योजना के सहयोग से 'सुहानी आइसक्रीम' फैक्ट्री शुरू कर ...और पढ़ें

शिवहर की जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने आइसक्रीम फैक्ट्री का निरीक्षण किया और उपलब्धि की सराहना की।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, डुमरी कटसरी/शिवहर। Lakhpati Jivika Didi Sheohar: यदि मन में कुछ करने का पक्का संकल्प हो, तो संसाधनों की कमी बहुत दिनों तक राह नहीं रोक सकती।
शिवहर जिले की 'लखपति जीविका दीदी' इंदू देवी ने अपनी कड़ी मेहनत और जीविका योजना के सहयोग से इस बात को सच साबित कर दिखाया है।
साइकिल से सफलता का सफर
वर्ष 2022 से पहले इंदू देवी के पति लक्ष्मी साह साधारण तरीके से साइकिल पर घूम-घूमकर आइसक्रीम बेचा करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद सामान्य थी, लेकिन जीवन में बड़ा बदलाव तब आया जब इंदू देवी ने स्वयं सहायता समूह का हाथ थामा।
फैक्ट्री की मालकिन बनीं जीविका दीदी
वर्ष 2015 में इंदू देवी 'सरस्वती जीविका स्वयं सहायता समूह' से जुड़ीं। इसके बाद समूह से ऋण लेकर वर्ष 2022 में उन्होंने 'सुहानी आइसक्रीम' नाम से अपनी खुद की फैक्ट्री शुरू कर दी। आज वे न सिर्फ फैक्ट्री चला रही हैं, बल्कि प्रतिदिन करीब ढाई हजार रुपये की कमाई भी कर रही हैं।
जिलाधिकारी ने बढ़ाया हौसला
शिवहर की जिलाधिकारी प्रतिभा रानी डुमरी कटसरी प्रखंड की नयागांव पूर्वी पंचायत स्थित धनहरा वार्ड-11 पहुंचीं।
उन्होंने इंदू देवी की आइसक्रीम फैक्ट्री का निरीक्षण किया और उनकी इस उपलब्धि की जमकर सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
ग्रामीण उद्यमिता की अनूठी मिसाल
जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने कहा कि यह उद्यम महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण उद्यमिता की एक उत्कृष्ट मिसाल है।
साइकिल पर घूमकर आइसक्रीम बेचने वाले परिवार की यह सफलता आसपास के युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही है।
