पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र
शिवहर। भाजपा जिला इकाई के तत्वावधान में पार्टी के समर्पित नेता स्व. कैलाशपति मिश्र की छठी पुण्यतिथि शनिवार को समारोहपूर्वक मनाई गई।
शिवहर। भाजपा जिला इकाई के तत्वावधान में पार्टी के समर्पित नेता स्व. कैलाशपति मिश्र की छठी पुण्यतिथि शनिवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रामाशंकर ¨सह ने की। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत चर्चा की गई वहीं श्रद्धांजलिस्वरूप उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मौके पर मौजूद शिवहर सांसद रमा देवी ने कहा क्रमश: दो राज्यों के राज्यपाल रहे स्व. कैलाशपति मिश्र अछ्वुत प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने पहले जनसंघ फिर भाजपा को सींचकर पार्टी को एक मुकम्मल ऊंचाई तक पहुंचाया। उनके समर्पण भाव का ही द्योतक है कि उन्हें तीन बार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उनकी मजबूत बुनियाद के परिणामस्वरुप ही आज बीजेपी केंद्र की सत्ता तक पहुंची है। वहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त है। भाजपा के लिए संपूर्ण जीवन होम करनेवाले स्व. मिश्र को पार्टी का भीष्म पितामह एवं दधिचि बताते हुए कहा कि हम सभी भाजपाईयों को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। वहीं उनके बताए मार्गों का अनुसरण करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान मौजूद भाजपा के जिला से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने तन समर्पित, मन समर्पित और है ये जीवन समर्पित वाले महामानव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर सहकारिता मंच जिला संयोजक सत्यनारायण ¨सह, जिला उपाध्यक्ष कैप्टन गगनदेव पासवान, महामंत्री रामकृपाल शर्मा, अनिल कुमार ¨सह सहित अन्य ने अपने उद्गार व्यक्त रखे। वहीं स्व. कैलाशपति मिश्र को बिहार का महान सपूत एवं बिहार भाजपा का आधार स्तंभ बताया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष नन्दकिशोर चौधरी, दिनेश प्रसाद, महामंत्री शिवशंकर प्रसाद गुप्ता, मंत्री गगनदेव कुशवाहा, सुनील ¨सह राणा, रविशंकर ¨सह, सीता देवी मंडल अध्यक्ष शिवलला ¨सह, डाँ. रामबहादुर गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार राजू, भाजपा नेता योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, मीडिया प्रभारी विनय कुमार ¨सह, जितेन्द्र कुमार रजक, मनोज कुमार, उपेन्द्र प्रसाद गुप्ता, अशोक चन्द्रवंशी, विक्रम कुमार, श्रीकांत कुमार, राजकिशोर पासवान, अमरेश द्विवेदी, सरोज कुमार ¨सह, उदयशंकर ¨सह, अशोक ¨सह एवं विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।