Move to Jagran APP

मांगों के समर्थन में रसोइया संघ ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रर्दशन

पिपराही में शराब पीकर बरात में धमाल मचानेवाले बरातियों को पुलिस ने रास्ते में दबोच लिया। नतीजतन बराती जनवासा पहुंचने से पहले सीधे जेल चले गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 01:09 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 01:18 AM (IST)
मांगों के समर्थन में रसोइया संघ ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रर्दशन
मांगों के समर्थन में रसोइया संघ ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रर्दशन

शिवहर। शनिवार को डीईओ कार्यालय पर धरना प्रर्दशन का क्रम सा लगा रहा। विभिन्न कर्मियों एवं कर्मचारियों के समूह द्वारा अपनी मांगों को लेकर आवाजें बुलंद की गई। इसी दौरान संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर मध्याह्न भोजन रसोईया संघ ने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं आक्रोशित रसोईयों ने समाहरणालय गेट पर भी विरोध प्रदर्शन किया। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम नीतीश कुमार के विरोध में नारेबाजी भी की। जिसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष सुनैना देवी ने किया। इस दौरान जहां अपनी मांगों के समर्थन में प्रतिबद्धता जताई वहीं एकजुटता का भी आह्वान किया। मौके पर संघर्ष समिति के प्रदेश संरक्षक वशिष्ठ राऊत ने कहा कि 12 महीने काम करने पर रसोईयों को महज 10 महीने का नाममात्र मानदेय टुकड़ों में मिलता है। उस न्यून राशि से परिवार चलाना तो दूर की बात खुद का भी खर्च निकालना मुश्किल है। एक मायने में यह सीधे तौर पर सरकार द्वारा रसोईयों का शोषण है। बार - बार अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे रसोईयों की आवाज सरकार नहीं सुन रही है।अपने हक के लिए बस संघर्ष ही एक विकल्प बचा है। प्रर्दशनकारियों ने रसोईया को वेतन प्रतिमाह 18 हजार रुपये करने, 180 दिनों का सवैतनिक अवकाश देने, आकस्मिक अवकाश की सुविधा देने, मृत्यु के उपरांत 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि शीघ्र भुगतान करने सहित अन्य मांगें दुहराईं। वहीं कहा कि हड़ताल तभी वापस लिया जाएगा जब हमारी सभी मांगें मान ली जाएंगी। मौके पर धर्मेंद्र चौधरी, रामनरेश राम, सुनीता देवी, रामजन्म महतो, चित्रलेखा देवी एवं लक्ष्मी देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.