बागमती नदी नियंत्रण में, लगातार घट रहा जलस्तर
शिवहर। रोज की झमाझम बारिश से उफनाई बागमती नियंत्रण में आ गई है। बाढ़ का पानी अब महज मुख्य धारा में सिमट गया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 11:41 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 06:32 AM (IST)
शिवहर। रोज की झमाझम बारिश से उफनाई बागमती नियंत्रण में आ गई है। बाढ़ का पानी अब महज मुख्य धारा में सिमट गया है। शुक्रवार की शाम डुब्बा घाट के समीप ली गई रीडिग में जलस्तर 61.66 दर्ज किया गया जो खतरे के निशान से मात्र 38 सेंटीमीटर ऊपर है। इस गिरावट के बाद जिलावासी तत्काल राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं बाढ़ का खतरा अब टल सा गया है। लेकिन गुरुवार को नदी से निकले बाढ़ के पानी का कहर निचले क्षेत्रों अभी भी व्याप्त है। जिससे वहां के लोगों को निजात पाने में वक्त लगेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें