प्रजापिता ब्रह्माकुमारी में मनाई गई फूलों की होली
मुख्यालय के वार्ड 15 में संचालित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
शिवहर। मुख्यालय के वार्ड 15 में संचालित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष अंशुमान नंदन सिंह शामिल हुए। इस दौरान फूलों की पंखुड़ियों से होली खेली गई वहीं मौजूद लोगों को गंगाजल से सिक्त किया गया। वहीं भावना की गई कि जीवन में शुद्धता एवं सुचिता के साथ हर्षोल्लास बना रहे। इस दौरान बजते भजनों की धुन पर लोगों को भाव विभोर हो नाचते हुए देखा गया। मौके पर नपं अध्यक्ष अंशुमान नंदन सिंह ने कहा कि केंद्र संचालिका बीके भारती बहन विभिन्न उत्सवों पर कार्यक्रम आयोजित करती हैं। वहीं लोगों में धार्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करती हैं जिससे मानवीय गुणों का विकास होता है। वहीं बीके भारती बहन ने होली के शास्त्रीय एवं आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं कहा कि इन दिनों पर्व का अर्थ मौज मस्ती हो गया है जो गलत है हमें इन मौकों पर संकल्प लेना चाहिए कि आज से हम नई जीवन शैली के साथ नई जिदगी की शुरुआत करेंगे। होलिका दहन के मौके पर बुरी आदतों को छोड़ अच्छे संस्कार ग्रहण करेंगे। मौके पर पूर्व जिला पार्षद अजब लाल चौधरी, सलेमपुर मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता हरिद्वार राय पटेल, आरआर कॉलेज प्राचार्य उमेश नंदन सिंह, राजमंगल सिंह, उमाशंकर राय, डॉ. अरुण कुमार पांडेय, डॉ. उदय कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।