आधी आबादी को भी मिला है समान अधिकार : एसडीएम
शिवहर। महिलाओं को अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में जागरूक करने की मुहिम गांव विकास मंच एवं द हंगर प्रोजेक्ट द्वारा चलाई जा रही है। उसी कड़ी में शनिवार को इस अभियान अभियान में लगी टीम को एसडीएम आरिफ अहसन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शिवहर। महिलाओं को अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में जागरूक करने की मुहिम गांव विकास मंच एवं द हंगर प्रोजेक्ट द्वारा चलाई जा रही है। उसी कड़ी में शनिवार को इस अभियान अभियान में लगी टीम को एसडीएम आरिफ अहसन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि पुरुष एवं महिला सृष्टि निर्माण के एक आयाम हैं। वहीं देश या समाज की धुरी हैं। संविधान में भी दोनों को बराबर का अधिकार मिला है। आज नजर उठाकर देखें तो जीवन के किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कहीं कमतर नहीं हैं। इस बाबत सरकार भी संजीदा है। नारी सशक्तीकरण को लक्ष्य कर कई योजनाएं संचालित हैं। समान शिक्षा की बदौलत बहुत कुछ बदलाव दिख रहे हैं। बावजूद जो कमियां हैं उसे दूर करने को आज यह कारवां चला है जो गांवों में नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर लोगों को खासकर महिलाओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करेगा। द हंगर प्रोजेक्ट के एसपीओ शाहीना परवीन ने जागरूकता अभियान के उद्देश्य को रेखांकित किया।
बताया कि आज भी महिलाओं को अपनी क्षमता का अहसास नहीं है। वहीं सरकार प्रायोजित योजनाओं एवं कार्यक्रमों से वो अंजान है इसी को लक्ष्य कर यह अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर पूर्व जिला पार्षद अजबलाल चौधरी ने अपने विचार रखे वहीं कहा कि गांव विकास मंच का जिले के ग्रामीण परिवेश को बदलने में सराहनीय भूमिका है। मौके पर रजनीश कुमार, सुधा देवी, शशिकला देवी, रंजू कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।