Move to Jagran APP

गुरु-शिष्य परंपरा की आवश्यकता पर बल

शिवहर। जिले में गुरु पूर्णिमा पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर गुीु के प्रति आस्था व्यक्त की

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 11:51 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 11:51 PM (IST)
गुरु-शिष्य परंपरा की आवश्यकता पर बल
गुरु-शिष्य परंपरा की आवश्यकता पर बल

शिवहर। जिले में गुरु पूर्णिमा पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर गुीु के प्रति आस्था व्यक्त की गई। साथ ही गुरु शिष्य परंपरा की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस अवसर पर कही गुरु पूजन का आयोजन किया गया तो कही, गुरुओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु के महत्व के बारे में बतायागया। वहीं गुरु पूजन का आयोजन किया गया। मौके पर जिला संघ संचालक प्रमोद अस्थाना, सह जिला संघ संचालक डॉ. राम किशोर सिंह, जिला कार्यवाह विनोद कुमार सिंह, सह जिला कार्यवाह अरुण कुमार, जिला प्रचारक महेश, नगर कार्यवाह नरेश,प्रचार प्रमुख हरिवंश प्रसाद सिंह, नगर संपर्क प्रमुख विश्वनाथ प्रसाद तथा सेवा प्रमुख जगत नारायण आदि मौजूद थे। उधर, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सह महिला चिकित्सक डॉ नूतन सिंह ने अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर के पुजारी को धोती, कुर्ता व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा व भाजपा नेत्री नेहा कुमारी समेत कई भाजपा नेता उपस्थित थे। उधर, पूर्व विधायक सह भाजपा नेता ठाकुर रत्नाकर राणा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिवहर प्रखंड के विशनपुर किशन देव केंद्रीय विद्यालय व सुधा डेयरी के भूमि दाता महंत भोला शरण दास जी को माला पहनाकर और चादर ओढ़ा कर सम्मानित किया। मौके पर विश्व हिदू परिषद के संरक्षक राकेश तिवारी, लल्लन तिवारी ,जयराम दास, बृज किशोर सिंह, नंद किशोर सिंह, बाल किशोर सिंह, रामाकांत प्रसाद व कौशल किशोर सिंह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

इधर, भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरु पूर्णिमा पर जिले के मठ मंदिरों के महंत को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव पांडेय, जिला प्रवक्ता विनय कुमार सिंह, अति पिछड़ा मंच संयोजक राम स्वार्थ साह आदि मौजूद थे।जबकि, तरियानी उत्तरी मंडल में सुरगाही शक्ति केंद्र में भिसा मंदिर के मंहत गणेश दास जी और दुम्मा हिरौता शक्ति केंद्र के छोटा देकुली मदिर के महंत शिवनारायएर यादव को समानित किया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार व मंडल महामंत्री रवि कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.