किसान आत्महत्या को हो रहे हैं मजबूर
जदयू शरद गुट के वरीय नेता ठाकुर धर्मेन्द्र ¨सह ने बयान जारी कर कहा कि बिहार व देश के किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गए हैं।
शिवहर। जदयू शरद गुट के वरीय नेता ठाकुर धर्मेन्द्र ¨सह ने बयान जारी कर कहा कि बिहार व देश के किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गए हैं। जबकि केंद्र व राज्य सरकार को किसानों की सुध लेने तक की फुर्सत नहीं है। पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान जय किसान का नारा दिया था। वाबजूद किसानों की फिक्र किसी को नहीं है। कहा कि आने वाले दिनों में किसान इस सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक देगी। वहीं जद यू एस के जिलाध्यक्ष मान्वेंद्र नाथ त्रिवेदी ने कहा कि जिले के मक्का किसानों को सरकार मदद के स्वरूप बैंक कर्ज माफ करने के साथ उन्हें फसल क्षति अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाए। क्योंकि किसानों ने काफी रुपये खर्च कर मक्का फसल की बहुतायात में खेती किए थे। जिसके लिए कृषि विभाग ने भी बेहतर फसल उपज के नाम पर घटिया बीज उपलब्ध कराया था। किसानों ने मेहनत करते हुए पंप सेट के सहारे उस फसल की ¨सचाई करते हुए उसे बड़ा किया था। लेकिन, मक्का फसल में दाना नही आने से किसानों के मेहनत व अरमान पर पानी फिर गया है।