Move to Jagran APP

शिवहर में महिला कर्मियों के कंधे पर होगी विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी

सूबे के सबसे छोटे जिले शिवहर में विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी महिला कर्मियों के कंधे पर होगी। स्वच्छ निष्पक्ष और शत प्रतिशत मतदान कराने में महिला कर्मी अपनी भूमिका का निर्वहन करेगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 01:18 AM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 05:14 AM (IST)
शिवहर में महिला कर्मियों के कंधे पर  होगी विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी
शिवहर में महिला कर्मियों के कंधे पर होगी विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी

शिवहर। सूबे के सबसे छोटे जिले शिवहर में विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी महिला कर्मियों के कंधे पर होगी। स्वच्छ, निष्पक्ष और शत प्रतिशत मतदान कराने में महिला कर्मी अपनी भूमिका का निर्वहन करेगी। मतदान केंद्रों से लेकर मतगणना केंद्रों तक महिला कर्मी अलग-अलग भूमिका में नजर आएगी। जिले में पुरुष कर्मियों की भारी कमी के चलते निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में शिवहर जिला प्रशासन द्वारा इसबार विधानसभा चुनाव में पुरुष कर्मियों की अपेक्षा ज्यादा संख्या में महिला कर्मियों की तैनाती की जा रही है। जाहिर है कि शिवहर की धरती से विधानसभा चुनाव के दौरान नारी सशक्तिकरण का एक बड़ा संदेश सूबे को जाएगा। इसकी जानकारी डीएम अवनीश कुमार सिंह ने दी है। डीएम ने बताया हैं कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष विधानसभा चुनाव कराने को लेकर जिले में युद्ध स्तर पर तैयारी जारी है। जिले के कुल 606 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। मतदान से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया के लिए बड़ी संख्या में कर्मी और अधिकारियों की आवश्यकता बनती है। इसके मद्देनजर जिले के सभी 586 कार्यालयों के 4172 राज्य एवं केंद्रीय कर्मियों का डेटाबेस कार्मिक कोषांग शिवहर द्वारा तैयार कर लिया गया है। कार्मिक कोषांग का नोडल पदाधिकारी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शिवहर कुमार विवेकानंद तथा अपर समाहर्ता शिवहर को वरीय प्रभारी बनाया गया है। 606 मतदान केंद्र के लिए प्रति मतदान केंद्र एक पीठासीन पदाधिकारी तथा तीन मतदान पदाधिकारी की नियुक्ति की जानी है। सभी 606 मतदान केंद्रों के लिए 2424 मतदान पदाधिकारी तथा सभी पदाधिकारी के लिए 10 फीसद अतिरिक्त मतदान पदाधिकारियों की नियुक्ति की जानी है। मतदान के दिन ईवीएम के संवहन के लिए 202 गश्ती दल पदाधिकारियों तथा निर्वाचन कार्य के सूक्ष्म अनुश्रवण के लिए जिले के एक तिहाई मतदान केंद्रों के लिए 202 माइक्रो प्रेक्षक की नियुक्ति भी की जानी है। इसमें केंद्रीय कर्मियों को लगाया जा रहा है। डीएम ने बताया कि पर्दानसी महिलाओं के पहचान के लिए महिला कर्मी की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा दस फीसद अतिरिक्त कर्मी तैयार रखे जाएंगे। ताकि किसी कर्मी के अनुपस्थिति में कार्य बाधित नहीं हो सके।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.