चुनाव को लेकर शिवहर जिले का लोगो जारी
लोकतंत्र के महापर्व में जिले में दिव्यांग वरिष्ठजन महिलाओं युवाओं की भागीदारी होगी।
शिवहर। लोकतंत्र के महापर्व में जिले में दिव्यांग, वरिष्ठजन, महिलाओं युवाओं की भागीदारी होगी। मतदान के प्रति जागरूकता और अधिकाधिक मतदान को लेकर रविवार को समाहरणालय में डीएम अवनीश कुमार सिंह ने शिवहर जिले का लोगों जारी किया। लोगो में महिला, युवा, वरिष्ठजन और दिव्यांग मतदाताओं की तस्वीर को जगह दी गई है। वहीं सभी के चेहरे पर मास्क लगा है। जो कोविड से सुरक्षा का संदेश दे रहे हैं। लोगो में गुलाबी रंग में महिला मतदाता की तस्वीर है, जो घर की चौखट लांघ कर वोट देने चलो सखी के नारा को बुलंद कर रही है। वहीं निर्वाचन की प्रक्रिया में महिला मतदाता की महत्ता को दर्शाता है। व्हील चेयर पर बैठे व्यक्ति तथा छडी के साथ खड़े हुए व्यक्ति का चित्र आगामी विधानसभा निर्वाचन 2020 में क्रमश: दिव्यांग मतदाताओं एवं वरिष्ठ नेताओं की महत्ता को दर्शाता है। डीएम ने लोगो जारी करते हुए कहा कि, भारतीय लोकतंत्र में नागरिकों को मिले सभी अधिकारों में मत डालने का अधिकार सर्वाधिक महत्वपूर्ण अधिकार हैं। इसका प्रयोग करें एवं मतदान के अधिकारों को घर बैठे न गंवाएं। आपका अधिकार आपकी आवाज को समझें और मतदान देने के लिए तैयार रहे। डीएम से सभी अधिकारियों को निर्वाचन संबंधित सभी पत्राचारों में लोगो का उपयोग करने की अपील की। डीएम ने कहा कि सभी वोटरों के चेहरे पर मास्क लगा है। जो कोविड से सुरक्षा का संदेश दे रहा हैं। सहज सुगम एवं सुरक्षित मतदान का कैचवर्ड भी कई संदेश देता हैं।