आदर्श विवाह की हो रही चहुंओर चर्चा
शिवहर। प्रखंड के चंडिहा निवासी गायत्री परिवार के सदस्य दिनेश कुमार ठाकुर के पुत्र संतोष
शिवहर। प्रखंड के चंडिहा निवासी गायत्री परिवार के सदस्य दिनेश कुमार ठाकुर के पुत्र संतोष कुमार एवं मधुबनी जिले के साहरघाट थानांतर्गत त्रिमुहान निवासी जनक किशोर ठाकुर की पुत्री रंजना कुमारी के आदर्श विवाह की चर्चा चहुंओर हो रही है। बिना दहेज के संपन्न इस विवाह की सभी सराहना कर रहे हैं। बता दें कि दुल्हा संतोष कुमार दिल्ली में सहायक सीए पद पर है। गायत्री परिवार जिलाध्यक्ष सीताराम सिंह ने कहा कि आदर्श समाज निर्माण के लिए गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि इस आदर्श विवाह से समाज को प्रेरणा लेते हुए दहेज जैसी कुरीति का पूर्णत: परित्याग करने की जरूरत है। पूर्व मुखिया नवीन कुमार उर्फ बबलू ठाकुर सहित अन्य प्रबुद्ध जनों ने वर एवं कन्या पक्ष के अनुकरणीय निर्णय की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक नई दिशा बताया है।