दीपावली एवं छठ को लेकर बढ़ी बाजार की रौनक
दीपावली एवं छठ करीब आता देख पर्व की तैयारी जोरों पर है। धन की देवी लक्ष्मी के पर्व दीपावली पर घरों की साफ सफाई एवं रंग- रोगन का काम पूरे जोर शोर से प्रारंभ है।
शिवहर । दीपावली एवं छठ करीब आता देख पर्व की तैयारी जोरों पर है। धन की देवी लक्ष्मी के पर्व दीपावली पर घरों की साफ सफाई एवं रंग- रोगन का काम पूरे जोर शोर से प्रारंभ है। इसे लेकर हार्डवेयर की दुकानें आजकल गुलजार है। घर की सजावट की चीजों से बाजार पटा पड़ा है। लोग न सिर्फ घर द्वार ही नहीं उसके आसपास भी सफाई अभियान चला रखा हैं। सरकार के स्वच्छता अभियान का असर दिखाई देने लगा है। लोगबाग सड़कों की भी सफाई कर रहे है। वहीं छठ घाटों को भी व्रती मन ही मन चिन्हित कर चुके हैं। बाजार में ग्राहकों की आवक से रौनक बढ़ गई है। दरअसल भीड़ से बचने को लोग अभी से खरीदारी शुरु कर चुके हैं। पटाखे की दुकानों पर बच्चे मंडराने लगे हैं। जहां मोल- जोल का दौर प्रारंभ है। बता दें कि बीते वर्षों की तुलना में दुकानें कम सजी हैं। इसकी एक वजह है कि जिला प्रशासन ने पटाखे की बिक्री के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया है। इसलिए अवांछित दुकानें स्वत: लुप्त हैं। दूसरे कि अब महंगाई के कारण भी खरीदार कम हुए हैं। परंतु बच्चों में आतिशबाजी का रोमांच बरकरार है। अपने पापा- मम्मी से पटाखे खरीदने की जिद से बाज नहीं आ रहे।