दो दिन से गायब महिला का मिला शव
स्थानीय थाना क्षेत्र के सरवरपुर गाव के सरेह में बुधवार की अल सुबह एक 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की पहचान उक्त दुम्मा गांव निवासी विनोद राम की पत्नी रूपकली देवी के रूप में हुई है।
शिवहर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरवरपुर गाव के सरेह में बुधवार की अल सुबह एक 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की पहचान उक्त दुम्मा गांव निवासी विनोद राम की पत्नी रूपकली देवी के रूप में हुई है। जिसका मायके सरवरपुर गांव में हीं बताया जात है। वर्षीय मृत महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला अपने मायके में हीं रह रही थी, जो पिछले दो दिनों से घर से गायब थी। जिसकी तलाश में परिजन लगे हुए थे। इधर, इस घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।