सनकी पति ने की पत्नी की हत्या
पुरनहिया थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी दूबे टोला निवासी बच्चा दूबे ने अपनी पत्नी नायडू देवी (45) की ईंट से कूच कर हत्या कर दी।
शिवहर। पुरनहिया थाना क्षेत्र के बसंतपट्टी दूबे टोला निवासी बच्चा दूबे ने अपनी पत्नी नायडू देवी (45) की ईंट से कूच कर हत्या कर दी। घटना मंगलवार देर रात की है। बताया गया कि नायडू देवी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर देखकर बच्चा दूबे बिफर गया। इसे लेकर पति- पत्नी बकझक हुई। बाद में उसने पत्नी को छत पर बुलाया जहां ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। सिर के अगले हिस्से पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार किया गया है। इतना ही नहीं खुद नीचे आकर अपनी बेटी आरती को बताया भी। आरती के हल्ला करने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुरनहिया थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने पहुंच सनकी पति को हिरासत में ले लिया पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया। वहीं बताया कि बराबर फोन पर बात करती थी पूछने पर नाम नहीं बताती थी इसलिए ऐसा किया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवहर भेजा गया वहीं पत्नीहंता बच्चा दूबे को जेल। बाद में मृतका की छोटी पुत्री इस संबंध में मृतका की छोटी पुत्री अंजली कुमारी के बयान पर एफआईआर दर्ज करते हुए कांड संख्या 59/20 दर्ज कराई गई है। जिसमें पुत्री ने पिता को नामजद नामजद अभियुक्त बनाया है। मालूम हो कि मृतका नायडू देवी की दो बेटियां हैं जिसमें बड़ी बेटी आरती की शादी इसी वर्ष फरवरी में हुई थी जो फिलवक्त मायके में ही है। दोनों ही बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पास-पड़ोस के लोग सांत्वना देने में लगे हैं। वहीं इस इस घटना को लेकर कई तरह की बातें की जा रहीं।