Move to Jagran APP

व्यवहार न्यायालय अब होगा पूरी तरह कम्प्यूटराइज

व्यवहार न्यायालय शिवहर अब पूरी तरह आधुनिक तकनीक से लैस होगा। इसके लिए न्यायालय के दूसरी मंजिल पर बने सर्वर रुम बनाए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 02:07 AM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 06:32 AM (IST)
व्यवहार न्यायालय अब होगा पूरी तरह कम्प्यूटराइज
व्यवहार न्यायालय अब होगा पूरी तरह कम्प्यूटराइज

शिवहर। व्यवहार न्यायालय शिवहर अब पूरी तरह आधुनिक तकनीक से लैस होगा। इसके लिए न्यायालय के दूसरी मंजिल पर बने सर्वर रुम बनाए गए हैं। जिसका उद्घाटन निरीक्षी न्यायाधीश प्रकाशचंद्र जायसवाल ने शुक्रवार को किया। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह सहित तमाम न्यायाधीश एवं अधिवक्तागण मौजूद थे। बताया गया कि इस सर्वर रुम के क्रियाशील होने के बाद व्यवहार न्यायालय पूरी तरह कम्प्यूटराईज हो जाएगा। इससे कार्यगति में तेजी आएगी। - मंडल कारा का किया निरीक्षण व्यवहार न्यायालय शिवहर के निरीक्षी न्यायाधीश प्रकाशचंद्र जायसवाल ने शुक्रवार को मंडल कारा का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल परिसर एवं कैदियों के रख रखाव एवं सुविधाओं का भी जायजा लिया। साथ ही अभिलेखों का अवलोकन किया। वहीं कारा अधीक्षक को कई आवश्यक निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था संबंधी जानकारी भी ली। मौके पर कारा अधीक्षक सुजीत कुमार झा, जेलर संजय साह, डीएसपी मुख्यालय प्रेमनाथ राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.