Move to Jagran APP

लोकतंत्र की सुरक्षा में संविधान की भूमिका महत्वपूर्ण :डीएम

डीएम अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को सुरक्षित रखने में भारतीय संविधान की भूमिका महत्वपूर्ण है। भारतीय संविधान हमारे देश की आत्मा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 12:26 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 12:26 AM (IST)
लोकतंत्र की सुरक्षा में संविधान की भूमिका महत्वपूर्ण :डीएम
लोकतंत्र की सुरक्षा में संविधान की भूमिका महत्वपूर्ण :डीएम

शिवहर । डीएम अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को सुरक्षित रखने में भारतीय संविधान की भूमिका महत्वपूर्ण है। भारतीय संविधान हमारे देश की आत्मा है। राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए एक- दूसरे के प्रति भाईचारा की भावना रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ हमें , हमारे देश तथा हमारे समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। डीएम गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डीएम ने भारतीय संविधान की महत्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी को भारत के संविधान के महत्व को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमारे देश को धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है और अपने नागरिकों की समानता, स्वतंत्रता और न्याय का आश्वासन भी देता है। इस अवसर पर डीएम के अलावा डीडीसी विशाल राज व एडीएम शंभु शरण समेत सभी अधिकारियों ने भारतीय संविधान के प्रति कर्तव्यों का पालन करने की शपथ भी ली।

loksabha election banner

संविधान दिवस पर याद किए गए बाबा साहब

संविधान दिवस पर शिवहर में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को याद किया गया। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला प्रभारी नवनीत कुमार मनोरंजन, अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह एवं प्रधान सचिव मो. शर्फुद्दीन ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया। वहीं जिलेवासियों को संविधान दिवस की बधाई दी।

नेत्र शिविर का आयोजन

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सुरगाही पंचायत स्थित चौधरी मार्केट में निश्शुल्क आंख जांच सह मोतियाबिद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की जिला संयोजिका भारती बहन दीदी, डा. उदय कुमार शर्मा, पूर्व जिला पार्षद अजब लाल चौधरी, किशोर न्याय परिषद सदस्य अधिवक्ता तुलसी कुमारी, राम एकबाल राय क्रांति, समाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार चौधरी, सुरगाही बाजार संचालक रामसुंदर चौधरी, आरआर कॉलेज के प्राचार्य उमेश नंदन सिंह, राधवेंद्र कुमार एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। उक्त शिविर में 100 मरीजों के आंखों की जांच की गई। जांच बाद मोतियाबिद वाले सभी मरीजों का निश्शुल्क आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.