कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम पटना रवाना
तयशुदा कार्यक्रम के तहत जन आकांक्षा रैली में भाग लेने को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. असद के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी पटना के लिए रवाना हुए।
शिवहर। तयशुदा कार्यक्रम के तहत जन आकांक्षा रैली में भाग लेने को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. असद के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी पटना के लिए रवाना हुए। बताया कि राजधानी पटना के गांधी मैदान में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं से आगामी लोकसभा चुनाव के फतह की शुरुआत होगी। वहीं केंद्र सरकार की पोल खोली जाएगी। अपने युवा अध्यक्ष राहुल गांधी को सुनने का उत्साह कांग्रेस कार्यकर्ताओं में देखा गया। जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार ¨सह ने कहा कि उम्मीद से ज्यादा लोग पटना जा रहे हैं। रैली में शिवहर जिले की सशक्त भागीदारी रहेगी। मौके पर कांग्रेस नेता पूर्व जिला पार्षद इजहारूल हक, चंदन कुमार ¨सह उर्फ मुन्ना ¨सह, प्रमोद राय, मो. नसीम अख्तर, जुल्फेकार आलम, सद्दाम हुसैन, मुरलीमनोहर ¨सह, ध्रुवनारायण ¨सह, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता पटना के लिए कूच किए।