Move to Jagran APP

चाचा नेहरू ने किया आधुनिक भारत का निर्माण

शिवहर। मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 11:57 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:12 AM (IST)
चाचा नेहरू ने किया आधुनिक भारत का निर्माण
चाचा नेहरू ने किया आधुनिक भारत का निर्माण

शिवहर। मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष मो.असद की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी भी हुई। सर्वप्रथम सभी ने नेहरू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मो. असद ने कहा कहा कि आज पूरा देश सादगी के प्रतीक लोकप्रिय नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मना है जिन्होंने भारत देश को विश्व के ताकतवर एवं अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने का काम किया। आजादी के बाद अंग्रेजों ने जो भारत हमें सौंपा वहां गरीबी एवं संसाधनों की कमी सबसे प्रमुख समस्या थी। उसे चाचा नेहरू, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, अबुल कलाम आजाद, डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसे महापुरुषों ने मिलकर दूर किया। मो. असद ने नौजवानों का आह्वान किया कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश विरोधी ताकतों का मुंहतोड़ जवाब दें। मौके पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माणकर्ता चाचा नेहरू का योगदान अविस्मरणीय है। उनके आदर्शों पर चलकर ही भारत फिर से सोने की चिड़यिा वाला गौरव हासिल कर सकता है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुरलीमनोहर सिंह, बिदा चौधरी, प्रमोद राय, मो.नसीर, मो. जुल्फिकार, मो. सद्दाम हुसैन, मो. जाकिर सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.