Move to Jagran APP

भाजयुमो राजनीतिक संगठन ही नहीं सामाजिक संगठन भी : दुर्गेश

सीतामढ़ी। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि भाजयुमो राजनीतिक संगठन ही नहीं सामाजिक संगठन भी है। सामाजिक संगठन होने के नाते हम सब का कर्तव्य बनता है कि समाज की बेहतरी का ख्याल रखे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 12:03 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 12:08 AM (IST)
भाजयुमो राजनीतिक संगठन ही नहीं सामाजिक संगठन भी : दुर्गेश
भाजयुमो राजनीतिक संगठन ही नहीं सामाजिक संगठन भी : दुर्गेश

सीतामढ़ी। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि, भाजयुमो राजनीतिक संगठन ही नहीं सामाजिक संगठन भी है। सामाजिक संगठन होने के नाते हम सब का कर्तव्य बनता है कि, समाज की बेहतरी का ख्याल रखे। वर्तमान में विश्व समुदाय कोरोना की गिरफ्त में है। कोरोना के खात्मे के लिए टीकाकरण ही एक मात्र हथियार है। बावजूद इसके कुछ लोगों में टीकाकरण को लेकर संशय है। इस संशय को समाप्त करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश द्वारा प्रत्येक जिले में टीकाकरण जागरूकता रथ के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रविवार को तरियानी पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने टीकाकरण जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, पीएम और प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर आज शिवहर की पावन भूमि पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज सिंह चौहान के नेतृत्व में टीकाकरण जागरूकता रथ को रवाना किया गया है। कहा कि, युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल जी के आह्वान पर शत-प्रतिशत टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान को चला कर शत प्रतिशत टीकाकरण करवाएंगे। मौके परभारतीय जनता युवा मोर्चा सीतामढ़ी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिस तिवारी, शशि भूषण कुमार सिंह, शिवहर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राजीव कुमार, निलेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष मुकेश राठौर, अमित कुमार सिंह, बजरंगी कुमार, जिला मंत्री सुनील यादव, हरिओम कुमार, दीपक राज, मीडिया प्रभारी आदित्य राणावत, आईटी सेल संयोजक अजीत कुमार छोटू, मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार झा, मुकुंद कुमार नितेश कुमार सिंह, विनोद राम, सूरज कुमार, वरुण कुमार, सोनू कुमार, मोनू कुमार, रोशन कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, रामजी कुमार, चंदन कुमार, सौरव शरण, अनिल कुमार, शशि रंजन कुमार, दिनेश साहनी, सुजीत कुमार, उपेंद्र राय, कृष्णा कुमार, वरुण कुमार, भूषण झा व राजा कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व पहली बार शिवहर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष जिलाध्यक्ष धीरज सिंह चौहान के नेतृत्व में युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नरवारा सीमा प्रवेश द्वार पर भव्य स्वागत किया। वहीं तरियानी स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। जहां जिलाध्यक्ष धीरज सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष का अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रभारी विकास कुमार सिन्हा, पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव पांडे, जयराम सिंह, नीरज कुमार सिंह पप्पू, नीरज कुमार सिंह, रविशंकर व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा का भी अंग वस्त्र से स्वागत सम्मान किया गया।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.