विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म, शिवहर पुलिस ने आरोपित को दबोचा, मेडिकल जांच में पुष्टि

Published: Thu, 20 Aug 2026 04:09 PM (IST)

Bihar Police Investigation Report: शिवहर में ससुर ने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म किया, जिसकी मेडिकल जांच में पुष्टि हुई। ...और पढ़ें

आरोपित के बारे में जानकारी देते शिवहर पुलिस के अधिकारी।

आरोपित के बारे में जानकारी देते शिवहर पुलिस के अधिकारी।

HighLights

  1. शिवहर में ससुर ने बहू से दुष्कर्म किया।

  2. मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

  3. पुलिस ने आरोपित ससुर को गिरफ्तार किया।

संवाद सहयोगी, शिवहर। Sheohar Crime News Today: बिहार के शिवहर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां ससुर ने अपनी ही बहू के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता की लिखित शिकायत और मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बुधवार की शाम एसडीपीओ अनुशील कुमार ने प्रेसवार्ता आयोजित कर इस पूरे मामले का खुलासा किया।

एसआईटी का गठन

एसडीपीओ ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज होते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।

इसके साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) और जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) की टीमों को भी भेजा गया। दोनों टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य संकलित किए।

आरोपित को भेजा जेल

वैज्ञानिक व मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पिपराही थाना पुलिस और एसआईटी ने संयुक्त छापेमारी कर फरार आरोपित को दबोच लिया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है और विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। इस प्रेसवार्ता के दौरान पिपराही थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह भी मौजूद रहे।