शिवहर में 8 साल से अटकी पीएम आवास योजना की अंतिम किस्त का भुगतान जल्द, 35 लाभुकों को लाभ
शिवहर के रसीदपुर मुसहरी टोला के 35 परिवारों को आठ साल से लंबित प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किस्त का ...और पढ़ें

लाभुकों की शिकायत सुनने के बाद नगर सभापति राजन नंदन सिंह ने भुगतान का आदेश जारी कर दिया।
HighLights
शिवहर में 35 आवास योजना लाभार्थियों को राहत मिली।
आठ साल से लंबित अंतिम किस्त का भुगतान होगा।
नगर सभापति ने त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया।
संवाद सहयोगी, शिवहर। Sheohar Awas Yojana: नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रसीदपुर मुसहरी टोला के 35 लाभुकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इन सभी परिवारों को पिछले आठ वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किस्त का इंतजार था। गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचे लाभुकों की शिकायत सुनने के बाद नगर सभापति राजन नंदन सिंह ने भुगतान का आदेश जारी कर दिया।
त्वरित कार्रवाई के निर्देश
रसीदपुर मुसहरी टोले से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष लाभुक अपनी फरियाद लेकर सीधे नगर परिषद कार्यालय पहुंचे थे। पीड़ित ग्रामीणों ने नगर सभापति को बताया कि आवास निर्माण का काम आगे बढ़ाने के बावजूद आठ साल से अंतिम किस्त रुकी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर सभापति ने संबंधित कर्मियों से तुरंत फाइलें तलब कीं।
जल्द पूरा करें आवास
नगर सभापति ने विभागीय प्रक्रिया को एक दिन के भीतर पूरा कराकर सभी लाभुकों के बैंक खातों में राशि भेजने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी 35 लाभार्थियों से अपील की कि किस्त की राशि मिलते ही अपने अधूरे मकान का निर्माण कार्य अवश्य पूरा करें। त्वरित कार्रवाई के इस फैसले से वर्षों से परेशान मुसहरी टोले के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
