अग्निपीड़ितों के मिला सहायता राशि का चेक
पुरनहिया के अदौरी गांव स्थित बसवरिया टोला जाकर एसडीएम आफाक अहमद ने अग्निकांड पीड़ित परिवारों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
शिवहर। पुरनहिया के अदौरी गांव स्थित बसवरिया टोला जाकर एसडीएम आफाक अहमद ने अग्निकांड पीड़ित परिवारों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान कुल 5 पीड़ित परिवारों में प्रत्येक को 9 हजार 800 रुपये का चेक दिया गया। वहीं एसडीएम श्री अहमद ने निजी कोष से पीड़ितों के बीच छह कंबलों का भी वितरण किया। वहीं मौके सीओ सुधीर कुमार पांचों परिवारों को पॉलीथीन शीट दिए। उक्त सहायता का लाभ रेणू देवी, सरिता देवी, गायत्री देवी, सविता देवी एवं शैल देवी को दिया गया। मालूम हो कि रविवार को शॉट सर्किट से लगी आग में तपेश्वर राम, भुवनेश्वर राम, विन्देश्वर राम, जागेश्वर राम एवं भोला राम का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। वहीं इस घटना में चार बकरियां झुलस कर मर गईं। वहीं एक गाय एवं भैंस झुलसने से जख्मी हो गई थी। आज के सहायता राशि वितरण के मौके पर स्थानीय मुखिया समीर सौरभ, अंचल नाजिर महेश कुमार, पूर्व सरपंच सुखलाल साह, राजस्व कर्मचारी रामकृत प्रसाद वर्मा अन्य ग्रामीण मौजूद थे।