विधायक पर हमला मामले को लेकर गिले-शिकवे किए गए दूर
पिपराही थाना के मेसौढ़ा में विधायक मो. शरफूद्दीन पर हुए हमले को लेकर रविवार को गांव में विधायक की मौजूदगी में बैठक हुई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 12:30 AM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 12:30 AM (IST)
शिवहर। पिपराही थाना के मेसौढ़ा में विधायक मो. शरफूद्दीन पर हुए हमले को लेकर रविवार को गांव में विधायक की मौजूदगी में बैठक हुई। जिसमें दोनों पक्ष के लोगों ने गिले-शिकवे दूर किए। इसकी जानकारी विधायक ने दी है। बताते चले कि 15 दिन पूर्व मेसौढ़ा में विधायक पर हमला किया गया था। इस दौरान उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। मामले में विधायक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मो. वामिक समेत आठ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। तब से यह मामला सुर्खियों में था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें