आशा कार्यकर्ताओं ने किया हड़ताल
शिवहर। पुरनहिया, अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने पीएचसी सोनौल सुल्तान में कामकाज ठप कर दिया।
शिवहर। पुरनहिया, अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने पीएचसी सोनौल सुल्तान में कामकाज ठप कर दिया। वहीं धरना पर बैठ गई। नतीजतन सुबह से शाम तक ओपीडी एवं टीकाकरण का कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी आशाकर्मियों ने सरकार को चेतावनी दी वहीं जमकर नारेबाजी की। इस कारण माहौल अस्त- व्यस्त रहा। बताया गया कि बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता महासंघ गोप गुट प्रखंड अध्यक्ष प्रतिमा झा ने उपस्थित जनों का हौसला को बढ़ाते हुए कहा कि सरकार आशा कार्यकर्ताओं के साथ धोखा कर रही है। इनकी मेहनत को नजरअंदाज किया जा रहा है। जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को चेतावनी दी गई कि जब तक हमारी 12 सूत्री मांगें मान नहीं मानी जाएंगी तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। मांगों में की बाबत बताया कि प्रति माह 18 हजार रुपये मानदेय, 60 वर्ष तक नौकरी, सरकारी कर्मियों के तरह सुविधाएं, लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने, यात्रा भत्ता देने, आशाकर्मी के लिए कॉमन रूम सहित 12 सूत्री मांगें शामिल है। नारा लगाया कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती है तब तक हम सभी आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर रहेंगे। मौके पर सचिव आरती मिश्रा, अर¨वद देवी, कनकलता, रुबी ¨सहा, रानी देवी, एवं नीलू कुमारी सहित बडी़ संख्या में आशा कार्यकर्ताएं मौजूद थी ।