Move to Jagran APP

थाना परिसर से जब्त बाइक की चोरी करते दो गिरफ्तार

शिवहर। पिपराही थाना परिसर से शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक की चोरी करते युवक रंगेहाथ

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 11:47 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 11:47 PM (IST)
थाना परिसर से जब्त बाइक की चोरी करते दो गिरफ्तार
थाना परिसर से जब्त बाइक की चोरी करते दो गिरफ्तार

शिवहर। पिपराही थाना परिसर से शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक की चोरी करते युवक रंगेहाथ पकड़ा गया। बाद में पुलिस की टीम ने युवक के सहयोगी को भी दबोच लिया। इस संबंध में पिपराही थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने पिपराही थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी सोनू कुमार सिंह व उसके सहयोगी ब्रजेश सिंह को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया गया हैं कि, पुलिस ने शराब लदी बाइक जब्त की थी। उक्त बाइक सोनू कुमार सिंह के चाचा की थी। जब्त बाइक थाना परिसर में लगी थी। शुक्रवार को सोनू कुमार सिंह अपने सहयोगी ब्रजेश सिंह के साथ थाने में पहुंचा और अपने चाचा को शराब कांड से बचाने की नियत से थाना परिसर में लगी बाइक लेकर निकलने लगा। इसी बीच थाना मैनेजर जयबोध कुमार ने शोर मचाना शुरू किया। थाना मैनेजर ने थाने में तैनात जवानों के सहयोग से बाइक चोरी कर भाग रहे सोनू कुमार सिंह को खदेड़ कर दबोच लिया। जबकि, उसका सहयोगी फरार हो गया। इस दौरान थाना के पास भगदड़ की स्थिति दिखी। बाद में पुलिस की टीम ने सोनू कुमार सिंह से सघन पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपने चाचा को शराब कांड से बचाने के लिए बाइक चोरी की बात स्वीकारी। साथ ही फरार होने वाले सहयोगी के रूप में ब्रजेश सिंह का नाम बताया। इसके बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी कर ब्रजेश सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष राज कौशल ने की है। उधर, थाना परिसर से बाइक की चोरी करने की यह घटना इलाके में सुर्खियों में रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.