प्रशासन आपके साथ, शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं होली
चुनाव की सरगर्मी के बीच होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।
शिवहर। चुनाव की सरगर्मी के बीच होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। इसके लिए सभी थाना क्षेत्रों में जहां शांति समिति की बैठकें की गई। वहीं एरिया डोमिनेशन किया गया। आज मंगलवार को जिला के तमाम पदाधिकारियों का काफिला साथ में पुलिस बल पूरे जिले का भ्रमण किया। होली पर्व को लेकर दंडाधिकारियों सहित प्रर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सभी प्रखंड क्षेत्रों में की गई है। वहीं चिन्हित स्थानों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। इसके साथ ही डीएम अरशद अजीज के निर्देश पर मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां सूचनाओं का आदान प्रदान एवं उसके बिना पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त डीएम श्री अजीज ने सिविल सर्जन को मुख्यालय स्थित अस्पताल सहित तमाम पीएससी पर दवाओं की उपलब्धता एवं तैयार अवस्था में एंबुलेंस रखने का निर्देश दिया। वहीं जिला अग्रिशमन पदाधिकारी को भी आपातकाल में मूव के लिए तैयार रहने को कहा है। वहीं डीएम अरशद अजीज एवं एवं एसपी संतोष कुमार ने जिलावासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि सारे गिले-शिकवे भुलाकर भाईचारे का पर्व होली आपसी मिल्लत के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। जिला प्रशासन हम पल हर मोड़ पर आपके साथ है।