Move to Jagran APP

करंट से युवक की मौत, युवती की हालत नाजुक

डेरनी थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव में शुक्रवार की अलसुबह करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। उसी गांव की एक युवती भी करंट से बुरी तरह जख्मी हो गई। उसके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं। डॉक्टर ने दरियापुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 05:09 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 07:34 PM (IST)
करंट से युवक की मौत, युवती की हालत नाजुक
करंट से युवक की मौत, युवती की हालत नाजुक

संसू, दरियापुर : डेरनी थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव में शुक्रवार की अलसुबह करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। उसी गांव की एक युवती भी करंट से बुरी तरह जख्मी हो गई। उसके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं। डॉक्टर ने दरियापुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया। मृतक अचलपुर गांव के परशुराम राय का 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार था। वहीं घायल युवती उसी गांव के भोला पंडित की पुत्री रितु कुमारी है। घटना से सनसनी फैल गई।

loksabha election banner

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह सोनू शौच के लिए घर से पश्चिम मक्के के खेत में गया। उस खेत में फसल को नीलगाय से बचाने के लिए मालिक ने नंगे तार से चारों तरफ से घेर रखा था। उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। इससे बेखबर सोनू ने जैसे ही खेत की मेड़ से अंदर जाने का प्रयास किया वह तार में सट गया। इसमें वह झुलस गया। वहीं खेत के दूसरे छोड़ पर पहुंची उसी गांव के भोला पंडित की पुत्री रितु भी तार में सट गई। उसके दोनों हाथ झुलस गए। उसके चिल्लाने पर पहुंचे घर वाले उसे उठाकर पीएचसी ले गए। रितु ने ही बताया कि खेत के दूसरे छोड़ पर एक लड़का बेहोश पड़ा है। इसके बाद लोग पहुंचे रितु के साथ उसे भी पीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की को पटना रेफर कर दिया गया।

थानाध्यक्ष कुंज बिहारी राय घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।

परिजनों पर टूटा दुख का पहाड़ :

करंट से हुई सोनू की मौत से उसके परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी छह बहनों में से पांच की शादी हो चुकी है। सोनू की शादी की बात चल रही थी। ग्रामीणों के अनुसार इसी महीने उसकी शादी फाइनल होने वाली थी। सोनू के पिता परशुराम राय चालक का काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही युवा जदयू के जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह परिजनों से मिले और सांत्वना दी। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि प्रेम राय ने कबीर अंत्येष्टि की राशि उपलब्ध कराने की बात कही।

शौचालय में शौच की प्रवृति नहीं होना बना घटना का कारण :

हर घर में बने शौचालय को ले केंद्र व राज्य सरकार ने अभियान चला रखा है। गांव में अधिकांश घरों में शौचालय बन चुके हैं। हालांकि सोनू कुमार व जख्मी युवती रितु के घर में शैचालय नहीं बन पाया है। इसी वजह से वे शौच के लिए बाहर गए थे। अगर सोनू के घर में शौचालय बन गया होता तो शायद उसकी जान बच जाती ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.