Move to Jagran APP

दहेज के लिए ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या

सारण। थाना क्षेत्र के चतुर्भुज छपरा गांव में सोमवार की रात दहेज के लिए ससुराल वालों ने नव विवाहिता क

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 06:08 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 06:08 PM (IST)
दहेज के लिए ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या
दहेज के लिए ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या

सारण। थाना क्षेत्र के चतुर्भुज छपरा गांव में सोमवार की रात दहेज के लिए ससुराल वालों ने नव विवाहिता की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस श्मशान घाट पहुंची और शव को बरामद कर लिया। साथ ही विवाहिता के पति एवं ससुर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद किए गए नव विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मृतका चतुर्भुज छपरा गांव निवासी अजित कुमार राय की 20 वर्षीया पत्नी पिकी देवी बताई गई है। अजित व पिकी की शादी पिछले साल ही हुई थी।

loksabha election banner

इस घटना को लेकर मृतका के दादा शिवजी राय द्वारा पिकी के पति अजित कुमार राय, ससुर बबन राय, चचेरा ससुर सुखल, के अलावा अमित कुमार राय, प्रियंका देवी एवं पुतुल देवी के खिलाफ बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि इनके पोती 20 वर्षीय पिकी की शादी पिछले साल 2018 में चतुर्भुज छपरा गांव निवासी अजित कुमार राय के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल वालों द्वारा बराबर दहेज के रूप में चार पहिया वाहन लेने का दबाव बनाया जा रहा था, जबकि लड़की वालों ने दहेज के रूप में एक बुलेट मोटरसाइकिल दी थी, लेकिन कार के लिए ससुराल वाले पिकी को बराबर प्रताड़ित कर रहे थे।

सोमवार की रात ससुराल वालों ने महिला के गले में फंदा डाल उसकी हत्या कर दी। चुपके से शव को जलाने के लिए रिविलगंज घाट पर लेकर चले गए । इसकी सूचना मायके वालों को मिल गई। सूचना मिलते मायके वालों ने घाट पर पहुंच कर विवाहिता के शव को घेर लिया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर लिया। चुपके से दाह संस्कार करने गए विवाहिता के पति अजित कुमार राय और ससुर बबन राय को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद घर पिकी के ससुराल वाले घर छोड़ फरार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.