सांप के काटने से महिला की मौत
इसुआपुर थाना क्षेत्र के भखुरा भिट्ठी गांव में सोमवार को सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 04:59 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 04:59 PM (IST)
छपरा। इसुआपुर थाना क्षेत्र के भखुरा भिट्ठी गांव में सोमवार को सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान थाना क्षेत्र के भखुरा भिट्ठी गांव निवासी ललन कुशवाहा की 40 वर्षीय पत्नी दीपमाला देवी के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार, दीपमाला देवी घर में सो रही थी। इसी दौरान सांप ने काट लिया। स्वजनों ने स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें