महिला ने बीच सड़क पर पति की चप्पल से की धुनाई
छपरा शहर में महिला सशक्तिकरण का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां पति से प्रताड़ित एक महिला ने अपने पति की बीच सड़क पर चप्पल से पिटाई कर दी।
छपरा। छपरा शहर में महिला सशक्तिकरण का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां पति से प्रताड़ित एक महिला ने अपने पति की बीच सड़क पर चप्पल से पिटाई कर दी। किसी तरह पुलिस ने उस शख्स को पिटाई से बचाया, लेकिन तब तक उस शख्स की बुरी तरह पिटाई हो चुकी थी। इस मामले में दोनों पक्षों में से किसी ने भी थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। लेकिन यह मामला सोशल मीडिया में वायरल होने लगा है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों बुधवार को अपने विवाद को लेकर कोर्ट आए थे। जहां दोनों के बीच मारपीट शुरु हो गई।
दरअसल नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज स्थित व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार के सामने एकाएक एक औरत के द्वारा एक बाइक सवार की चप्पलों से धुनाई देख आवागमन ठप हो गया। कोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव कर जब अलग किया तो मामला पति-पत्नी का निकल गया। जानकारी के अनुसार रिविलगंज थाना क्षेत्र निवासी मुनी साह के पुत्र मुकेश प्रसाद की शादी भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छत्रधारी बाजार निवासी झगरु प्रसाद की पुत्री संगीता के साथ चार वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों पक्षों के बीच न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा हैं। बुधवार को तारीख पर दोनों पक्ष आये हुये थे। संगीता के अनुसार न्यायालय परिसर में उसके पति ने पीटा तो उसने भी मौका देख उसकी पिटाई कर दी। दोनों पक्षों ने थाने में इस बाबत कोई आवेदन नही दिया हैं।