अब हम विकेश के पापा के का जबाब देम हो राम ..
नौतन गांव में ईट भट्ठा के समीप सिकंदर राम के पुत्र विकेश कुमार का शव मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सिकंदर राम रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं। घर पर वह अपनी सौतेली मां के साथ रहता था।
फोटो 15 सीपीआर
संसू, मढ़ौरा : नौतन गांव में ईट भट्ठा के समीप सिकंदर राम के पुत्र विकेश कुमार का शव मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सिकंदर राम रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं। घर पर वह अपनी सौतेली मां के साथ रहता था। बताया गया कि विकेश जब सिर्फ छह माह का था तो उसकी मां की मौत हो गई थी। बच्चे की देखभाल के लिए सिकंदर ने दूसरी शादी की। विकेश की मौत से आहत उसकी सौतेली मां शव देखते ही गिर पडी और बेहोश हो गई। होश आने पर वह कह रही थी कि अब हम विकेश के पापा के का जवाब देम हो राम ।
अबूझ पहेली बनी आठ वर्षीय किशोर की हत्या
महज आठ वर्ष के विकेश की किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है कि गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। बेरहमी से की गई हत्या से लोग मर्माहत हैं। हालांकि अभी तक घटना का कारण पता नहीं चल सका है। लेकिन जिस प्रकार उसकी हत्या की गई संभव है कि विकेश ने हत्यारे को पहचान लिया था। बहरहाल लोग हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। समाचार प्रेषण तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।