Move to Jagran APP

वर्षों से फरार नट गिरोह के दो कुख्यात डकैत हथियार के साथ गिरफ्तार

सारण पुलिस को शनिवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। वषों से फरार चल रहे नट गिरोह के दो कुख्यात डकैत पुलिस के हत्थे चढ़ गये।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 10:38 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 10:38 PM (IST)
वर्षों से फरार नट गिरोह के दो कुख्यात डकैत हथियार के साथ गिरफ्तार
वर्षों से फरार नट गिरोह के दो कुख्यात डकैत हथियार के साथ गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, छपरा : सारण पुलिस को शनिवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। वषों से फरार चल रहे नट गिरोह के दो कुख्यात डकैत पुलिस के हत्थे चढ़ गये। गिरफ्तार डकैत मढ़ौरा के ओल्हनपुर निवासी रामचंद्र नट उर्फ पहलवान नट का पुत्र सत्येंद्र नट एवं राकेश नट है। वे आपस में सौतेले भाई हैं। उनके पास से पिस्टल एवं 315 बोर का ¨जदा कारतूस बरामद किया। एसपी हरकिशोर राय ने रविवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दोनो डकैतों को प्रस्तुत किया। एसपी ने बताया कि सत्येंद्र नट एवं राकेश नट की पुलिस को वर्षो से तलाश थी। ये दोनों अमनौर में वर्ष 2016 एवं उसके बाद 2018 में हुए डकैती की घटना में शामिल थे। वे पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते थे।

loksabha election banner

इसी क्रम में इनके घर पर होने की सूचना मिली। उन्हें पकड़ने के लिए टीम का गठन किया था। टीम ने छापेमारी करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल चलवाएगी। छापेमारी दल में मढ़ौरा थानाध्यक्ष आरबी राय, एसआई सत्येंद्र प्रसाद, एवं रामप्रवेश उरांव एवं पुलिस बल थी।

उत्तर प्रदेश, झारखंड में जाकर करते थे लूट -पाट

सत्येंद्र नट एवं राकेश नट पुलिस के लिए सर दर्द बने हुए थे। सारण के अलावा वे पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश एवं झरखंड में जाकर लूट -पाट की घटना को अंजाम देते थे। एसपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बलिया, देवरिया एवं झारखंड के कई जिले में दोनो भाई लूट एवं डकैती की घटना को अंजाम देते थे। अमनौर के हुस्सेपुर में मई महीने में हुए लूटपाट के दौरान उन्होंने हवाई फाय¨रग की थी। जिसमें दो लोगो को गोली भी लग गयी थी। वही वर्ष 2016 में बलडीहा गांव में नट गिरोह के ये दोनो भाईयों ने अन्य साथियों के साथ लूटपाट की थी। एक बच्ची की भी जमकर पिटाई की थी। इनसेट :

सामूहिक दुष्कर्म की घटना का दे चुके है अंजाम

छपरा : सत्येंद्र नट एवं राकेश नट लूटपाट ही नहीं सामूहिक दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दे चुके है। एसपी ने बताया कि उनकी निशानदेही के आधार नट गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ा जाएगा। पुलिस को अभी उनके आधा दर्जन आपराधिक इतिहास का पता चल सका है। सारण जिले के अलावा, सिवान, गोपालगंज, वैशाली आदि जिले के पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश एवं झारंखड में किए गए अपराधिक घटना को भी खंगाला जा रहा है। सारण पुलिस को उनकी तलाश गड़खा थाना(कांड संख्या -327/16) धारा 395/397 भा.द.वि, अमनौर थाना (कांड संख्या -175/16) धारा 395 भा.द.वि, मकेर थाना (कांड संख्या -62/18) 18 धारा 379 भा.द.वि एवं मढ़ौरा (कांड संख्या -309/18) 309/414/402 भा.द.वि एवं 25 (1-बी)ए/26/35 आ‌र्म्स एक्ट में तलाश थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.