कोपा में आटोमेटिक पिस्टल के साथ दो अपराधी धराए
जागरण संवाददाता, छपरा : कोपा थाने की पुलिस ने शनिवार की रात करीब नौ बजे वाहन चे¨कग के दौरान दो युवको
जागरण संवाददाता, छपरा : कोपा थाने की पुलिस ने शनिवार की रात करीब नौ बजे वाहन चे¨कग के दौरान दो युवकों को लोडेड ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक कोपा थाने के चतरा गांव निवासी चंद्र राज ¨सह के पुत्र चंदन कुमार ¨सह एवं सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के नंदामुड़ा गांव निवासी हरेंद्र ¨सह के पुत्र विजय ¨सह हैं। एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि कोपा थाने की पुलिसवाहन चें¨कग कर रही थी। वहां पहुंचे दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ा। चंदन के पास से 9 एमएम का ऑटोमेटिक लोडेड पिस्टल बरामद हुआ। उसमें पांच गोलियां लोड थीं। उनके पास से पकड़ा गया ग्लैमर बाइक भी चोरी का मालूम होता है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों ने बताया कि वे सेल्फडिफेंस के लिए पिस्टल लेकर जा रहे थे, लेकिन उनके पास पिस्टल का लाइसेंस नहीं है। पुलिस उनके इतिहास को खंगाल रही है। हालांकि अभी तक सारण जिले में उनके उपर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। सवान पुलिस से संपर्क कर विजय ¨सह की जानकारी पुलिस ले रही है। एसपी ने बताया कि यह दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वाहन चेंकिग के दौरान पुलिस के पकड़ में आ गये। वाहन चे¨कग अभियान में कोपा थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार ¨सह एवं एसआई अंगद ¨सह एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे।