पुलिस की गिरफ्तारी के डर से भागने में युवन ने गंवाई जान
एकमा थाना क्षेत्र के माने गांव में रविवार की रात छापेमारी करने गई पुलिस से बचने के लिए छत से कूदने के क्रम में रेलवे के पांच मामलों के नामजद अभियुक्त की मौत हो गई। मृतक पीतांबर साह का 40 वर्षीय पुत्र धर्मेद्र साह था।
संसू, एकमा (सारण) : एकमा थाना क्षेत्र के माने गांव में रविवार की रात छापेमारी करने गई पुलिस से बचने के लिए छत से कूदने के क्रम में रेलवे के पांच मामलों के नामजद अभियुक्त की मौत हो गई। मृतक पीतांबर साह का 40 वर्षीय पुत्र धर्मेद्र साह था।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि छपरा जीआरपी, एकमा पुलिस के सहयोग के माने गांव में गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने पीतांबर साह के घर पहुंची थी। पुलिस ने धर्मेद्र साह का नाम पुकारा। उसका छोटा भाई छोटू कुमार सोनी घर से निकला। पुलिस पूछताछ ही कर रही थी कि धर्मेद्र साह को भनक लग गई। पुलिस से बचने के लिए उसने अपने घर की छत से दूसरे की छत पर छलांग लगा दी। इसके बाद उसने तीसरे छत पर छलांग लगाई। इस क्रम में वह नीचे गिर पड़ा। गिरने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में पुलिस तथा परिजन एकमा पीएचसी ले गए। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उसे छपरा रेफर कर दिया। छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष सुमन प्रसाद ¨सह ने बताया कि ट्रेनों में हो रही चोरी को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। इसी को लेकर आरोपी को पकड़ने के लिए माने गांव में छापेमारी की गई थी। गिरफ्तारी के डर से छत से छलांग लगाकर उसने जान दे दी। रेलवे के कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी।