तरैया के रामपुर महेश में आज आएंगे मुख्यमंत्री
तरैया प्रखंड के रामपुर महेश गांव में गुरुवार को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आएंगे। जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा के असामयिक निधन के बाद उनके परिजनों से मिलने व उन्हें सांत्वना देने आ रहे हैं।
सारण। तरैया प्रखंड के रामपुर महेश गांव में गुरुवार को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आएंगे। जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा के असामयिक निधन के बाद उनके परिजनों से मिलने व उन्हें सांत्वना देने आ रहे हैं। सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन हीरा ¨सह क्रीड़ा मैदान में पक्का हेलीपैड निर्माण, क्रीड़ा मैदान की बैरिके¨डग, एसएच 104 से दिवंगत नेता स्व. कुशवाहा के घर तक ईंट सो¨लग, बिजली पोल लगाने व वाय¨रग के काम को अंतिम रूप देने में लगे हैं। देर शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। क्रीड़ा मैदान के चारों तरफ बिहार सरकार के सभी लाभकारी योजनाओं का होर्डिंग लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगातार पुलिस सभा स्थल पर देर शाम तक पहुंचती रही। सभी पदाधिकारी कार्यों को पूरा करने के लिए बेचैन दिख रहे थे।
इनसेट -
दिवंगत जयप्रकाश कुशवाहा सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित थे
संवाद सूत्र, तरैया(सारण) : जिला जदयू के उपाध्यक्ष व बीस सूत्री सदस्य रहे दिवंगत वरीय जदयू नेता जयप्रकाश कुशवाहा आजीवन पार्टी के प्रति समर्पित रहे। श्री कुशवाहा का निधन गत दिनों हृदय गति रुकने के कारण हो गया था। जिसके बाद पूरे प्रदेश में जद यू कार्यकर्ता व नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई थी। कुशवाहा के श्राद्ध कर्म में जदयू के वरीय नेता व राज्यसभा सांसद आरसीपी ¨सह उनके घर जा कर परिजनों से बात की थी। उन्होंने एक बार बनियापुर से समता पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव 1995 में लड़ा था। एक साधारण किसान परिवार से आने वाले कुशवाहा छात्र जीवन से ही सामाजिक विकास के प्रति समर्पित थे। उन्होंने राजेन्द्र कॉलेज से अंग्रेजी विषय से स्नातक किया था। वे बहुत लंबे समय तक गुदरी बाजार के एक साधारण लौज में रह कर जिला व प्रदेश की राजनीति करते थे। दिवंगत नेता की पत्नी राखी देवी, इकलौते पुत्र आरव, पुत्री सृष्टि, जिज्ञासा व जागृति, बड़े भाई राजकिशोर ¨सह, ब्रजकिशोर राणा, छोटे भाई चंद्र प्रकाश, अतुल कुमार, गुरुवचन कुमार भतीजा देवाशीष, अनुपम आनंद, अंकित आनंद, विकाश कुमार, प्रियांशु व दिव्यांशु सभी मुख्य मंत्री के आगमन का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद, एसपी हरकिशोर राय, डीडीसी रौशन कुमार कुशवाहा सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने तरैया के रामपुर महेश गांव का दौरा कर हैलीपैड स्थल का निरीक्षण किया तथा कार्यों में लगे पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया।