Move to Jagran APP

ऋतंभरा प्रज्ञ आश्रम में पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान संपन्न

डेरनी स्थित ऋतंभरा प्रज्ञा आश्रम गायत्री शक्तिपीठ में नवरात्र के मौके पर प्रारंभ अनुष्ठान पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 05:53 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 05:53 PM (IST)
ऋतंभरा प्रज्ञ आश्रम में पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान संपन्न
ऋतंभरा प्रज्ञ आश्रम में पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान संपन्न

संसू, दरियापुर : डेरनी स्थित ऋतंभरा प्रज्ञा आश्रम गायत्री शक्तिपीठ में नवरात्र के मौके पर प्रारंभ अनुष्ठान पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सद्गुरू मुकेश ऋषि ने कहा कि बुराइयों का परित्याग, विसर्जन करने से ही अनुष्ठान की पूर्णाहुति सफल मानी जाती है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आत्मिक प्रगति, आत्मिक उत्थान, आत्मिक उन्नति का सर्वप्रमुख एक ही आधार आत्मिक परिष्कार है। इसके अभाव में जप-तप, अनुष्ठान, व्रत का आंशिक लाभ भी प्राप्त नहीं होता है। इस अवसर पर सैकड़ों, भक्तों ने महाशक्ति गायत्री के लघु 2400 मंत्र जप का अनुष्ठान पूर्ण किया। यज्ञ में 500 से अधिक भक्तों ने रामनवमी तिथि को भाग लिया। मुख्य कार्यकर्ता के रूप में शत्रुघ्न भक्त, ज्ञान्ति देवी, नेहा कुमारी, इंदु देवी, रीता देवी, राकेश कुमार, रानी देवी, सुनीता देवी, दौलतिया देवी, लखपति देवी, कालीचरण प्रसाद, बिटु कुमार, भागीरथ कुमार, धीरज कुमार, आशुतोष कुमार ने भाग लिया ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.