Move to Jagran APP

केंद्र व प्रदेश में बड़का व छोटका मोदी जनता को लूट रहे : तेजप्रताप

छपरा। केन्द्र तथा प्रदेश में सत्तारूढ़ छोटका-बड़का मोदी छपरा। केन्द्र तथा प्रदेश में सत्तारूढ़ छोटका-बड़का मोदी मिल कर देश की जनता को दोनो हाथों से लूट रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 12:47 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 12:47 AM (IST)
केंद्र व प्रदेश में बड़का व छोटका मोदी जनता को लूट रहे : तेजप्रताप
केंद्र व प्रदेश में बड़का व छोटका मोदी जनता को लूट रहे : तेजप्रताप

छपरा। केन्द्र तथा प्रदेश में सत्तारूढ़ छोटका-बड़का मोदी मिल कर देश की जनता को दोनो हाथों से लूट रहे हैं। 1977 में देश का नेतृत्व जेपी ने किया था। 2019 के सत्ता विरोधी आंदोलन का नेतृत्व लालू प्रसाद करेंगे। यह बातें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व राजद के वरीय नेता तेज प्रताप यादव ने सिताब दियारा के ऐतिहासिक क्रांति मैदान में आयोजित युवा राजद के एक भारत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने जेपी की धरती को नमन करते हुए वहां की मिट्टी का तिलक अपने माथे से लगाकर संकल्प लिया कि देश तथा प्रदेश को सत्ताच्युत किये बगैर चैन से नही बैठेंगे। केन्द्र की सरकार को ढोंगी तथा आरएसएस को पाखंडी बताते हुए कहा कि इन दोनो संगठनों ने देश को साम्प्रदायिकता की आग में झोंक दिया है। किसान,मजदूर, बेरोजगार आत्महत्या करने को मजबूर हैं। सरकार गरीबी खत्म करने के बजाय गरीबों को खत्म करने पर आमादा है। बिहार की बदहाली की चर्चा करते हुए उन्होंने नीतीश व सुशील मोदी को बेमेल दूल्हा दुल्हन बताया। उन्होंने कहा कि भगवा से नफरत करने वाले नीतीश को भगवा धारी से आधी रात को प्यार हो गया। दोनो मिलकर बिहार को गर्त में डाल रहे है।। राजद नेताओं तथा लालू परिवार पर सरकार व सीबीआई की टेढ़ी नजर पर उन्होंने कहा कि सारा घर छान मारा पर कुछ नहीं मिला। लालू की संपत्ति घर में नही पूरे बिहार में है। वह संपत्ति और कुछ नही बिहार की गरीब जनता है। उन्होंने कहा कि सिताबदियरा के बाढ़ पीड़ितों का दुखदर्द जानने की फुर्सत सरकार को नही है।

loksabha election banner

अपने सम्बोधन में छपरा के पूर्व विधायक रणधीर ¨सह ने कहा कि सिताबदियरा को गोद लेने की घोषणा करने वाले मोदी व सांसद रूडी को यहां की मिट्टी की ताकत का अंदाजा नही है। उन्होंने कहा कि गंगा मैया को स्वच्छ बनाने की झूठी दिलासा दिलाने वाले भाजपा नेताओ को गंगा मैया बुला रही हैं, डूबोने के लिए। उन्होंने सिताबदियरा के लोगों से अपना पारिवारिक सम्बन्ध होने की बात कही। जबर्दस्त बारिश तथा बाढ़ के पानी से भरे क्रांति मैदान में लोग पानी में खड़ा होकर तेजप्रताप का भाषण सुन रहे थे। मंच पर सेल्फी लेने वाले युवाओं की बढती भीड़ को देखते हुए अपनी कुर्सी लेकर स्वयं मंच पर आगे आ गए।

इसके पूर्व अपने तीन दिवसीय यात्रा के तहत लालू प्रसाद यादव के पुत्र राजद नेता व पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के नेतृत्व छात्र राजद की टीम 95 किलोमीटर की यात्रा कर गुरुवार को सिताबदियारा पह़ंची। सर्वप्रथम लाला टोला में जाकर जेपी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। इसके बाद राजद टीम सिताबदियारा के चैन छपरा में स्थित जेपी के क्रांति मैदान में पहुंच कर सभा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरूद्ध जम कर राग अलापा। इस मौके पर सिताबदियारा के मुखिया सुरेंद्र ¨सह, पुर्व मुखिया मनोज ¨सह, राजू ¨सह, वीर यादव, साधु यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे। अध्यक्षता मुखिया सुरेंद्र ¨सह ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.