नीलगाय के डर से भागी किशोरी कुएं में डूबी
कोपा थाने के साधपुर बल्ली गांव में मंगलवार की रात शौच करने गई एक किशोरी की मौत कुएं में डूबने से हो गई। मृतका उसी गांव के हंसनाथ ¨सह की 15 वर्षीय पुत्री संतोषी कुमारी थी।
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 10:49 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 10:49 PM (IST)
जासं, छपरा : कोपा थाने के साधपुर बल्ली गांव में मंगलवार की रात शौच करने गई एक किशोरी की मौत कुएं में डूबने से हो गई। मृतका उसी गांव के हंसनाथ ¨सह की 15 वर्षीय पुत्री संतोषी कुमारी थी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह अपनी मां एवं चाची के साथ शौच के लिए खेत में गई थी। घोड़परास को देख कर वे सभी भागने लगीं। इसी बीच संतोषी एक कुएं में जा गिरी। घोड़परास के भागने के बाद स्थानीय लोग रस्सी लेकर पहुंचे। तबतक डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी। देर रात उसके शव को कुएं से निकाला गया। स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें